Modinagar । जन निगम द्वारा पाइपलाइन निर्माण कार्य के बाद से सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य शहरवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया हैं। निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों की अनदेखी के कारण निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा हैं। कई स्थानों पर सड़क को खोदकर डाल दी गई है।
बताते चले कि कई वर्षाें से जन निगम द्वारा शहरभ्ज्ञर में सीवरेज पाइनलाइन निर्माण कार्य चल रहा है। अब निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है ओर घरों से सीवरेज की पाइपलाइन जोड़ने का कार्य चल रहा है। शहर की सुचेतापुरी, हरमुखपुरी व गोविन्दपुरी में कई स्थानों पर जल निगम के कर्मचारियों ने घरों से सीवरेज पाइनलाइन जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लापरवाह कर्मचारियों ने सुचेतापुरी व हरमुखपुरी सहित विभिन्न कालोनियों में घरों से सीवरेज लाइन को जोड़ने के कार्य को आधा अधूरा छोड़ा हुआ है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वही विभिन्न काॅलोनियों में जल निगम द्वारा जर्जर हो चुकी, सड़कों का पुनः निर्माण कराया जा रहा है, जो कछुआ गति से चल रहा है। दोनों तरफ सड़कों को खोद दिया गया है ओर कई सप्ताह से कर्मचारी कार्य के लिए नही पंहुच रहे है। जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। इस संबन्ध में जल निगम का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है।
