Modinagar। दिल्ली-मेरठ मुख्य मार्ग पर करीब दो माह से प्रतिदिन जाम की मार झेल रहा है। जिसके चलते यंहा वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रत्येक दिन यंहा से होकर गुजरने वाले वाहन स्वामियों को जाम से होकर गुजरना पड़ रहा है। इतना ही नही जाम के फेर में कई एम्बुलैंस भी शिकार होक चुकी ओर उसमें मरीज कई बार तो अपनी जान तक गंवा चुके है। बाबजूद इसके पुलिस प्रश्ज्ञासन इस मामले को लेकर गंभीर नजर नही आ रहा है।
शनिवार को भी वाहन स्वामियों को दिनभर जाम झेलना पड़ा। अतिक्रमण हटाने को लेकर न तो नगर पालिका गंभीर है और न ही पुलिस के स्तर से कुछ किया जा रहा है। जाम की यह स्थिति हाईवे पर तब बनी हुई है, जब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे शुरू होने से बाद हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव आधे से भी कम रह गया है।
एनसीआरटीसी ने हाल ही में जमीन पर कब्जा लेकर बस अड्डे के आसपास भी रैपिड रेल निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद से वहां दिन भर जाम लगा रहता है। सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए जगह कम रह गई है। दोनों तरफ अतिक्रमण के अलावा खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर देते हैं। मिनटों की दूरी को तय करने में वाहन स्वामियों को घंटों का समय लग रहा है। इससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इतना ही नही इस जाम के चक्कर में आकर पैदल चलने वाले लोग भी खासे परेशान है। एसडीएम शुभांगी शुक्ला का कहना है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एनसीआरटीसी के अलावा यातायात पुलिस, थाना व नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। किसी भी स्थिति में लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
