साल 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में सभी 5 मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रपतियों को आमंत्रित किया गया है। यह पांच देश कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान है। बता दें कि, यह पहली बार है जब मध्य एशियाई देश अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और दूसरी बार जब इतने सारे देशों को 2018 के बाद एक साथ आमंत्रित किया जाएगा।इसकी औपचारिक बातचीत लगभग 3 सप्ताह पहले दोनों पक्षों के बीच शुरू हो गई थी।जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2015 में पीएम मोदी ने सभी मध्य एशियाई देशों का दौरा किया था और किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पहली बार किया गया दौरा था।
पहली मुलाकात जनवरी 2019 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई थी जहां भारत का प्रतिनिधित्व तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया था। भारत ने उस दौरान कनेक्टिविटी, ऊर्जा, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि आदि जैसे क्षेत्रों में प्राथमिकता वाली विकास परियोजनाओं के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता की घोषणा की थी।
गणतंत्र दिवस पर 2014 से पीएम मोदी के कार्यकाल के तहत, भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (2015), फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंकोइस ओलांद (2016), यूएई के मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (2017), सभी 10 आसियान देशों (2018), दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामफोसा (2019) और ब्राजील के जायर बोल्सोनारो (2020) को आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *