Modinagar : भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निरंतर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में सोमवार को भी निवाडी रोड़ पर सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
युवा मोर्चा मोदीनगर अध्यक्ष मयंक शर्मा के नेतृत्व में निवाडी रोड पर आयोजित द्वसदस्यता शिविर का शुभांरभ सांसद व प्रभारी कांता कर्दम, वरुण गोयल, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, हिमांशु शर्मा, जितेंद्र चितौड़ा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काअकर किया। शिविर में अनेक व्यापारियों की सदस्यता कराई गई व युवा मोर्चा की सराहना करते हुए जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सभी को बधाई दी। इस मौके पर मंयक शर्मा ने युवाओं का आहवान करते हुये भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील की।
