Modinagar : निष्काम सेवक जत्था द्वारा सारा रोङ स्थित राधा कुंज कालोनी में एक विशेष नाम सिमरन का आयोजन किया गया। जिसमें निष्काम परिवार द्वारा गुरू ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप के साथ दीवान सजाकर सुखमनी साहिब का पाठ, नाम सिमरन एवं शबद कीर्तन का उच्चारण किया गया। संस्था के अध्यक्ष जसमीत सिंह नें बताया कि निष्काम संस्था के इस आयोजन में नाम सिमरन आयोजित करानें वाले अजय शर्मा, अंशुल भसीन व उनके परिवार ने कोरोना महामारी के समय मानवता की सेवा करनें वाली निष्काम की समस्त टीम को सिरोपा ओढा कर व सिक्ख धर्म के गुरूओं का एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। निष्काम संस्था की तरफ से जतिन्दर कौर नें सेवक परिवार का इस सम्मान के लिए आभार प्रकट करते हुए निष्काम परिवार का आगे भी इसी तरह से मानवता की सेवा पर चलनें का भरोसा दिलाया। आयोजन के समापन पर गुरू का अटूट लंगर वरताया गया। आयोजन को सफल बनाने में अरूण भसीन, ममता भसीन, अजय शर्मा, काम्या शर्मा, ज्ञानी रविन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, मोन्टू छाबड़ा, जगमोहन अरोङा, जसदीप सिंह, जीतू सिंह, विनय चौहान, रविकांत ठाकुर, पुनीत बतरा, जसपाल आहुजा, लवली सचदेवा आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *