Modinagar : चांट के पैसे मांगना एक युवक को काफी महंगा पड़ा। चार पांच युवकों ने पहले चांट विक्रेता की जमकर पिटाई कर दी और फिर पलटा मारकर सिर फोड दिया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर की फफराना मार्ग कॉलोनी निवासी विक्की दिल्ली मेरठ मार्ग पर चांट का ठेला लगाता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को दस बजे के आसपास ठेले पर चार पांच युवक चांट खाने के लिए आए थे। युवक चांट खाकर बिना पैसे दिए ही जान लगे। जब विक्की ने पैसे मांगे तो कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि मारपीट होने लगी। युवकों ने विक्की की बेहरमी से पिटाई करनी शुरू कर दी। इतना नही पलटे से वार कर विक्की का सिर फोड दिया और फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने विक्की को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी।
