Modinagar : भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष श्रीमती निधि चौधरी के नेतृत्व में देहात मंडल के चार शक्ति केंद्रों पर कमल शक्ति लाभार्थी चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अनिला आर्य व जिला मंत्री श्रीमती नीरज तेवतिया ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में प्रदेश व केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। मंडल अध्यक्ष निधि चौधरी ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को अवगत कराया, और चैपाल में उपस्थित महिलाओं से देश में फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार लाने के लिए आग्रह किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती कुसुम चौधरी , दुर्गेश, पिंकी, श्रीमती मुनेश चौधरी आदि भाजपा पदाधिकारी बहनों व कार्यकर्ता बहनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *