Modinagar :  क्षेत्र में ब्लड बैंक खोले जाने की हुई नई शुरूआत अब मरीजो की जान बचाने में काफी मददगार साबित होगी। आरके चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से खोले गये इस ब्लड बैंक का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि सांसद डाॅ0 सत्यपाल सिंह के मोदीनगर से सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार गोस्वामी ने  किया।
शुभारंभ के अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी ने कहा कि मोदीनगर में ब्लड बैंक के खुलने से अब बड़ी संख्या में मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। उन्होने आरके चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से क्षेत्रवासियों को दी गयी, इस सौगात की सराहना की। उन्होने कहा कि अब मरीजों की जान बचाने के लिए लोगों को ब्लड रिक्वायरमेंट के लिए दूसरे शहरों में भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी । इस मौके पर होम्योपैथिक विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ0 राजीव त्यागी, उनके पुत्र डाॅ0 तुषार त्यागी व रोहित कंसल को लोगों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *