Modinagar : एक नीजी काॅलिज में पढ़ने वाली बीए की छात्रा का घर से काॅलिज जाते समय युवक ने अपहरण कर लिया ओर उसके बाद छात्रा की संदिग्ध परिस्थतियों में उपचार के दौरान मेरठ के एक नीजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी युवक व उसकी मां के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानान्तर्गत एक काॅलोनी निवासी व्यक्ति की पुत्री यंहा एक नीजी काॅलिज में बीए की छात्रा थी। मंगलवार को वह प्रतिदिन की भांति काॅलिज जा रही थी, आरोप है कि इसी बीच भोजपुर निवासी तुषार नामाक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। संदिग्ध अवस्था में युवति की तुषार के घर पर ही हालत बिगड गई। तुषार की मां द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस ने हालत बिगड़ने पर छात्रा को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा उसकी मंगलवार की सांय उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दे, शव को पीएम के लिए भेाज दिया। पीड़िता के पिता की ओर से तुषार व उसकी मां के विरूद्व अपहरण, षड़यंत्र के तहत हत्या किए जाने व दुष्कर्म की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की धर पकड़ का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी मुनेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाही की जा रही है।
