Modinagar : भाजपा नेता पुष्पेंद्र रावत ने पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर अपने कार्यालय पर शिविर आयोजित किया। इस दौरान दर्जनो युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेता पुष्पेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित के मुद्दो को लेकर गंभीर रूख अपनाती रही है। साथ ही पार्टी ने युवाओं के हित में अभियान छेड रखा है। सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। सरकारी नौकरियों में भाई भतीजावाद नही है, बल्कि सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश की बनायी गयी कानून व्यवस्था के चलते ही अब अपराधी भयभीत है। कृषि बिल कानून वापस लेकर पीएम मोदी ने प्रकाश पर्व के मौके पर जो संदेश दिया है, उसे लेकर किसान भी खुश हुआ है। इस मौके पर उन्होने प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया ओर आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सक्रियता दिखाने पर जोर दिया।