Modinagar ।  डॉ0 केएन मोदी ग्लोबल स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्रों द्वारा चलित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संचालिका एवं विज्ञान अध्यापिका अलका शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में छत्तीस छात्रों ने विभिन्न प्रकार के  मॉडलों का प्रदर्शन किया। छात्रों ने वेस्ट टू आर्ट, केमिकल इफेक्ट ऑफ इलेक्ट्रिकल तथा रे-ऑपटिक, किरण प्रकाशिकी, पैसे मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए अध्यापिकाओं व अभिभावकों के मार्गदर्शन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *