Modinagar । दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद के पास तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। मृतका भतीजे की शादी में शामिल होकर वापस मेरठ जा रही थी।
जिला मेरठ के थाना भावनपुर के गांव श्याल निवासी योगेन्द्र सिंह अपनी पत्नी संतलेश (55) व परिवार के साथ रहते है। संतलेश के मौसेरे भाई जितेन्द्र के पुत्र की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए संतलेश पति के साथ मोदीनगर के गांव सीकरीखुर्द आई थी। दोपहर एक बजे के आसपास योगेन्द्र कुमार अपनी पत्नी संतलेश के साथ बुलेट से मोदीनगर से मेरठ की और जा रहे थे। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद कट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बुलेट में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बुलेट सवार दंपति काफी दूर जा गिरे। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *