Modinagar । ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन का चार हजार से अधिक बिजली का तार बदमाश चोरी करके ले गए। तार चोरी होने के कारण 70 किसानों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके चलते किसान सिचाई नहीं कर पा रहे है और गेंहू की बुवाई को देरी हो रही है। किसानों ने जल्द जल्द से बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
बता दे कि गांव कनकपुर में गत नौ नवंबर को बदमाश खेतों से ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन का तार बदमाश 4290 मीटर तार चोरी करके ले गए। जिस कारण गांव कनकपुर में 70 टयूवबैलों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दस दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसान अपने अपने खेतों की सिचाई नहीं कर पा रहे है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली के तार नहीं लगाए गए तो गेंहू बुवाई का समय निकल जाएगा। किसानों का कहना है कि पलेवा करने के 15 दिन बाद खेत बुवाई के लिए तैयार होता है। बिजली विभाग के अवर अभियंता संजय कुमार ने इस संबंध में भोजपुर थाने में तहरीर दी है।
