साहिबाबाद। दिल्ली निवासी 12वीं पास दूल्हे ने कग्रेजुएट दुल्हन के परिवार वालों के उस समय होश उड़ा दिए, जब उसने बरात लाने से पहले दहेज में हाई स्पीड बाइ और 21 लाख रुपये की मांग कर दी। मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से जुड़ा है। दुल्हन के भाई ने थाने में दूल्हे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों पर दुल्हन के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और महिलाओं से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है।
दूल्हा दिल्ली निवासी एक राजमिस्त्री का बेटा है। दूल्हे ने 12 वीं तक पढ़ाई की है जबकि दुल्हन ने ग्रेजुएशन की है। दुल्हन पक्ष का कहना है कि वह अपनी हैसियत के हिसाब से काम कर रहे थे। आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन के भाई के फोन पर मेसेज कर हाईस्पीड बाइक और 21 लाख रुपये की मांग की। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि जांच की जा रही है।