Modinagar । तिबड़ा मार्ग कॉलोनी निवासी सुभाष ,सागर व गांव बेगमाबाद निवासी मोनू, सोमवीर एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों पक्षों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखत बात इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले व पत्थरबाजी हुई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। इसके अलावा शुक्रवार दोपहर को दुकान के बाहर कार खड़ी करने से मना करने पर चालक ने दुकानदार राजू को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
