Modinagar । एक व्यापारी के नाम फर्जी तरीके से एक निजी बैंक से लाखों रुपये के दो लोन निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने बैंक प्रबंधक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव तिबड़ा निवासी रविशंकर परिवार के साथ रहता है। वह गांव तिबड़ा में ही इलैक्ट्रोनिक्स सामान बेचने की दुकान करके परिवार का लालन पालन करता है। रविशंकर ने बताया कि मेरी मुलाकात एक व्यक्ति से हो गई थी, जो मेरठ में निजी बैंक में कार्यरता था। उक्त व्यक्ति के कहने पर मैनंे अपना व पत्नी का बैंक खाता मेरठ की उक्त बैंक शाखा में खुलवा लिया था। रविशंकर ने बताया कि गत 15 सितम्बर को उक्त व्यक्ति मेरे मकान पर आया और डेबिट कार्ड देखने को कहा। इतना ही नहीं उसने डेबिट कार्ड का पिन नम्बर भी ले लिया और अन्य जानकारी भी ली। विशंकर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है, कि उक्त व्यक्ति ने फर्जी तरीके से मेरे डेबिट कार्ड पर 1.31 लाख रुपये व 2.80 लाख रुपये का लोन करा लिया। एक सप्ताह पहले मोबाइल जब मैसेज आया तो पता चला। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देखकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *