Modinagar । रालोद के तत्वावधान में गांव चित्तौड़ा में गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें युवा संगठन के कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए बिड्डी ने युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, कि आगामी विधान सभा के चुनाव के लिए जी जान से जुट जाएं। किसान विरोधी इस सरकार को हर हाल में उखाडना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक साथ जुड़कर पार्टी के लिए मेहनत करनी है और राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत कर चैधरी जयंत सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाना है । युवा छात्र सभा के अध्यक्ष हिमाश तेवतिया ने कहा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। हिमांश व अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने बिड्ड़ी का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर छात्र सभा के अध्यक्ष हिमांश तेवतिया, अजय चैधरी, लक्ष्य तेविया, ऋषभ चैधरी, राष्ट्रीय लोकदल के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मुखिया, दिलावर सिंह, यजुवेंद्र प्रताप, अमित चैधरी, हरिंदर फौजी, प्रेम सिंह, वीरपाल सिंह, मनोज कुमार, समरजीत सिंह, संजीव कुमार, आनंद सिंह, सतपाल सिंह, डॉ0 प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *