Modinagar ।  एक महिला से फेसबुक पर काईम ब्रांच का अधिकारी बताकर पहले दोस्ती की और फिर कई शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से अपना धर्म भी छिपाया। महिला ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व हरिजन एक्ट की धाराओं मे ंरिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानान्तर्गत एक गांव निवासी महिला अपने पांच साल के बच्चे के साथ रहती है। महिला का काफी समय से अपने पति से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि काफी समय पहले महिला की दोस्ती एक युवक से हुई। युवक ने अपना आपको काईम ब्रांच का अधिकारी बताया। धीरे-धीरे महिला व उक्त युवक के बीच फोन पर भी बात होने लगी। युवक ने महिला से शादी करने का वादा किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने अश्लील वीड़ियो भी बना लिए। पिछले दिनों महिला को पता चला कि उक्त युवक दूसरे धर्म का संबंध रखता है और उसने अपना धर्म भी छिपाया है। महिला ने इस संबंध में थाने मे तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। महिला ने न्यायालय में याचिका डाली। न्यायालय ने मोदीनगर थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए है। थाना प्रभारी  मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि आस मौहम्मद उर्फ अभी निवासी कस्बा जमालपुर नियर रविया मस्जिद वाली गली लाइन पार कुआरसी अलीगढ के खिलाफ दुष्कर्म व हरिजन एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *