Modinagar । अंतर वाहिनी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के उपरांत 13 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी कैडेटों का शानदार प्रदर्शन रहा। कर्नल दीपचंद कमान के नेतृत्व वाहिनी एनसीसी कैडेटों का स्वागत किया गया।
एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर ने बताया कि कठिन प्रशिक्षण द्वारा चयनित 20 एनसीसी कैडेटों ने 21 अक्टूबर 2021 से 30 अक्टूबर 2021 तक शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश एनसीसी वाहिनी द्वारा कर्नल सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित शिविर में भाग लिया। शिविर में गाजियाबाद ग्रुप की सभी 10 वाहिनी के चयनित 200 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। शिविर के दौरान अंतर वाहिनी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 13 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी के एनसीसी कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा व्यक्तिगत ड्रिल प्रतियोगिता में अंडर ऑफिसर शिवांगी प्रथम स्थान पर रही। सामूहिक ड्रिल में वाहिनी का द्वितीय स्थान रहा। कैडेट साक्षी ने ग्रुप के बेस्ट कैडेट पुरस्कार को हासिल किया। फ्लैग एरिया प्रतियोगिता में वाहिनी प्रथम स्थान पर रही, जिसमें अंडर ऑफिसर निदा खान एवं कैडेट साक्षी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों के आधार पर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गाजियाबाद से संबंध 10 एनसीसी वाहिनी में से 13 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी गाजियाबाद प्रथम स्थान पर रही।
