Modinagar । रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि दंबगों ने तमंचे से कई रांउड फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस संघर्ष में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है।
गांव जोया के बृजपाल सिंह का पड़ोसी से काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह बृजपाल सिंह उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी युवक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और निर्माण कार्य रुकवाने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए, और जमकर लाठी डंडे चले व पत्थरबाजी हुई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने तमंचे से कई रांउड फायरिंग भी कर दी। फायरिंग होते ही मौके पर भगदड मच गई और लोग डर के कारण अपने अपने घर में चले गए। इस संघर्ष में बृजपाल व उनकी पत्नी घायल हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि ने बताया कि गांव जोया के मनोज, गांव रोरी के वाशू, गांव पूठरी के नितिन व गांव सैदपुर के विवेक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया है।