Modinagar । मातृभूमि सेवा संघ द्वारा शहीद भगत सिंह चैक गोविन्दपुरी पर भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई।
पुरोहित द्वारा मन्त्रों उच्चारण के साथ भारत माता की प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई, कई सौ देशभक्तों के साथ शोभा यात्रा मे सर्वप्रथम भारत माता के साथ सद्भाव के प्रतीक हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई चारांे धर्मों के नौजवान साथ थे, दूसरी झांकी मे भारत माता के साथ सैनिक थे। देशभक्ति के गीत व तिरंगे का सम्मान करते हुए भव्य यात्रा भगत सिंह चैक से प्रारम्भ होकर, डबल स्टोरी, मैन मार्किट गोविंदपुरी होते हुए भगत सिंह चैक पर ही आकर समाप्त हुई तथा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना उपरांत प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए प्रतिमा की स्थापना की गई व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मातृभूमि सेवा संघ के समस्त पदाधिकारीयों के साथ सुरेश मिश्रा, मुकेश सिंघल, विक्रांत शर्मा, सुबोध कंसल, अजय अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, आशीष रघुवंशी, निशांत गौर आदि शामिल रहे। संस्था के प्रमुख विकास भारतीय ने बताया कि उत्तर प्रदेश मंे गोरखपुर, वाराणसी व आगरा मंे ही अब तक भारत माता की प्रतिमा स्थापित थी, लेकिन आज मोदीनगर में भी भारत माता की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *