
मोदीनगर :मोदीनगर पुलिस व स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच ने एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो गाड़ियों समेत तीन कार, पांच फर्जी नंबर प्लेट और कार का इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल माड्यूल (ईसीएम) बरामद किया गया है। इस गिरोह में 12 आरोपी है। जो पिछले दस साल में 250 कार चोरी कर चुके हैं। चोरी की सभी कार राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात व दिल्ली में औने-पौने दामाें में बेची गई। पिछले दिनों मोदीनगर से एक स्कार्पियो एन चोरी हुई थी। यह कार भी आरोपियों ने चोरी कर राजस्थान में बेची है। कार अभी ट्रेस नहीं हो सकी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरेंद्र उर्फ हन्नी गुर्जर व अमित चौधरी है। हरेंद्र मूलरूप से मेरठ जिले के थाना रोहटा क्षेत्र के गांव किनोनी का रहने वाला है। फिलहाल दिल्ली के थाना खजूरी क्षेत्र के खजूरी खास में रह रहा है। यहीं गैंग का सरगना है। अमित मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की ड्रीम सिटी का अमित चौधरी है। आरोपित हरेंद्र पर दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ व हापुड़ में 27 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के दो आरोपी महताब उर्फ बच्चा व शमीम उर्फ पिल्ला को कुछ दिन पहले ही स्वाट टीम ने सिहानी गेट थाने से जेल भेजा था। आरोपिताें के पास से बरामद ईसीएम भी एक थार कार का है, यह थार मयूर विहार दिल्ली से चोरी की थी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की भी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द सभी की गिरफ्तारी की जाएगी |
Two criminals of vehicle theft gang arrested in NCR
Modinagar: Modinagar Police and SWAT Team, Crime Branch have arrested two miscreants including the leader of the inter-state gang involved in vehicle theft in NCR. Three cars including two stolen vehicles, five fake number plates and the electronic control module (ECM) of the car have been recovered from their possession. There are 12 accused in this gang. Who have stolen 250 cars in the last ten years. All the stolen cars were sold at throwaway prices in Rajasthan, Madhya Pradesh, Gujarat and Delhi. Recently a Scorpio N was stolen from Modinagar. This car was also stolen by the accused and sold in Rajasthan. The car has not been traced yet. Police is busy searching for other gang members. ACP Modinagar Bhaskar Verma said that the arrested accused are Harendra alias Hanni Gurjar and Amit Chaudhary. Harendra is originally a resident of village Kinoni in Rohta police station area of Meerut district. At present he is living in Khajuri Khas of Khajuri police station area of Delhi. The leader of the gang is here. Amit is Amit Chaudhary of Dream City of Kankarkheda police station area of Meerut. 27 cases are registered against accused Harendra in Delhi, Ghaziabad, Bulandshahr, Meerut and Hapur. Two accused of the gang, Mahtab alias Bacha and Shamim alias Pilla, were sent to jail by the SWAT team from Sihani Gate police station a few days ago. The ECM recovered from the accused is also of a Thar car, this Thar was stolen from Mayur Vihar, Delhi. ACP Modinagar Bhaskar Verma said that all the accused have been sent to jail. Police are also raiding in search of other accused involved in the gang. Everyone will be arrested soon.

