मोदीनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल मोदीनगर में पार्टी द्वारा चल रहे बूथ सत्यापन अभियान के अंतर्गत सांसद बागपत डाॅ0 सत्यपाल सिंह ने सेक्टर 14 के बूथ नंबर 174 पर बूथ सत्यापन किया।
बूथ सत्यापन में सत्यपाल सिंह ने बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सभी कार्यकर्ताओं से परिचय करते हुए उनकी कुशल क्षेम जानी। इसके बाद वह नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल के आवास पंहुचे ओर वंहा उन्होंने चाय पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना बूथ सबसे मजबूत की दिशा में काम करने का आहवाहन किया और कहा कि यदि हमें उन्हें भाजपा की योगी सरकार प्रदेश में दोबारा बनानी है, तो सभी को अपना अपना बूथ जीतना होगा।  बूथ समिति के सभी लोगों को 1-1 घर तक जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बतानी होंगी व आमजन को केंद्र व प्रदेश की योजनाओं का लाभ दिलाना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सेक्टर संयोजक डॉ0 आशाराम गुप्ता, अध्यक्ष निशा जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष स्वदेश जैन, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, महेश तायल, नवीन जयसवाल, आशीष कश्यप, अमित कराटे, दौलत राम जांगिड़, हिमांशु थापर, अरुण यादव, आकाश शर्मा, जतिन अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, रामकिशन शर्मा, महेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *