मोदीनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल मोदीनगर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एंव पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के आकस्मिक निधन के उपरांत एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय छतरी वाला शिव मंदिर में किया गया।
आयोजित श्रद्वांजलि सभा में पार्टी के उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कल्याण सिंह के जीवन के विषय में विस्तार से वर्णन किया ओर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला महामंत्री नवेंद्र गौड, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्र उपाध्यक्ष विजय बाल्मीकि, डॉ0 अनिला आर्य, नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नवीन जयसवाल, जीत सिंह, विमल शर्मा, महेश कश्यप, पराग जैन, गोपाल शर्मा, अरुण पंडित, अनिल सैन, सौरभ शर्मा, मुकेश चौहान, दीपक कर्दम, अनुज कश्यप, नितिन रुहेला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *