मोदीनगर। नगर में हुई झमाझम बारिश के चलते शहरभर के पार्क पानी से लबालब हो गयें। जिसके चलते पार्काें में बंदरों ने जमकर उत्पाद मचाया।
शहर में हुई तेज बारिश के बाद शहर जल मग्न हो गया, वही तमाम कॉलोनियों के जल मग्न के साथ ही वंहा के पार्क भी पानी से लबालब हो गयें। जिसके बाद बढ़ते बंदरों के प्रकोष से लोग घरों में कैद होकर रह गयें। पार्कों में पानी से जमकर बंदरों ने उत्पाद मचाया ओर आनेजाने वाले लोगों को चोटिल भी किया। इसके कारण बच्चें घरों में कैद होकर रहे गयें। सुचेतापुरी, हरमुखपुरी आदि स्थानों के पार्क पूरी तरह से पानी से भर गये, जिसमें बंदरों ने सोमवार को सारे दिन हंगामा काटा ओर आनेजाने वाले लोगों को काटकर घायल कर दिया। विरोध करने पर बंदर झुंड के साथ हमला करने से बाज नही आयें। बताते चले कि मोदीनगर की करीब एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में बंदरों का आतंक अपनी चरम सीमा पर है। बंदरों के आंतक से मुक्ति को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन पालिका व वन विभाग कुम्भकरणी नींद में है। जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। इस संबन्ध में कोई भी पालिका व वन विभाग का अधिकारी बोलने को तैयार नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *