उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थानम्-लखनऊ-द्वारा संस्कृत सप्ताह के अवसर पर प्रथम स्तरीय संस्कृत भाषा शिक्षण का द्वितीयचक्र के लिये 5329 पञ्जीकरण किये हुए थे जिनमें से उपस्थित 2032 शिक्षार्थियों को उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थान के 36 संस्कृत भाषा प्रशिक्षकों ने 44 कक्षाओं में शिक्षण आरम्भ किया । प्रथम चक्र में 8533 शिक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था । जिनमें से 2472 कक्षा में उपस्थित रहे। उनमें से अन्त में 1390 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी । जिनमें बारहसौ सात शिक्षार्थी उत्तीर्ण हुए । जिन्हें अब प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इसका अनलाईन सामूहिक उद्घाटन बीस अगस्त को प्रात: हुआ जिसमें संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डा.वाचस्पति मिश्र ,प्रशिक्षण प्रमुख सुधीष्ट कुमार मिश्र एवं योजना के क्रियान्वयन समिति के सदस्य तथा प्रशिक्षक और शिक्षार्थी भी उपस्थित रहे।

इसी योजना के तहत उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जनपद से भी उत्तरप्रदेश संस्कृतस्थान के भाषा प्रशिक्षक शशीकान्त और इनके सहयोगी दिवाकर मिश्रा ने गूगलमीट् के द्वारा सायं सात बजे प्रथम स्तरीय संस्कृत भाषा शिक्षण का द्वितीयचक्र का आरम्भ किया । उसके बाद संस्थान के द्वारा निर्मित पाठ्यक्रम के आधार पर उचित पीपीटी द्वारा शिबिर पद्धति से सहज रूप से और सरलतया बिंदुओं को समझाया। यह कक्षा प्रतिदिन सायं सात बजे से लेकर आठ बजे तक चल रही है । इसी तरह संस्थान के सभी 44 कक्षाएँ प्रात: नौ बजे से सायं आठ बजे तक संस्थान के 36 प्रशिक्षक संचालन कर रहे हैं।
अब तक कुल दोनों चक्रों के 13862 पञ्जीकरण किये हुये में से 4504 शिक्षार्थी 91कक्षाओं में समुपस्थित रहे । आगे जिन्होंने प्रथम स्तर उत्तीर्ण कर लिया है उनके लिये द्वितीय स्तर की कक्षाएँ भी शीघ्र प्रारम्भ होने वाली है। यदि कोई भी इस नि:शुल्क-संस्कृत भाषा शिक्षण कक्षा में आना चाहता है तो उन्हें पहले 9522340003 इस नम्बर पर मिस्डकाल करना होगा और सन्देश में प्राप्त हुए लिंक् को खोलकर वहाँ अपने अनुकूल समय और मास को चुनकर स्वत: पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण हेतु लिंक् अधोलिखित है। https://sanskritsambhashan.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *