मोदीनगर। तहसील सभागार में आयोजित हुए तहसील सम्मपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम आदित्य प्रजापति व सीओ सुनील कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना ओर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शनिवार को सुबह से ही तहसील दिवस पर बारिश का माहौल रहा। बारिश के बाबजूद भी एसडीएम आदित्य प्रजापति के समक्ष समस्याओं का तांता लगा रहा। उनके समक्ष भूमि विवाद से लेकर अवैध कब्जे से जुडी शिकायतें भी आई, वही नगर पालिका की ओर से साफ सफाई व्यवस्था ना होने के कारण नालो मेें हुये जलभराव, गंदगी व टूटी सडकों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। अधिकांश फरियादी दोपहर तक डीएम व एसएसपी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराने की प्रतीक्षा करते रहें। तहसीलदार श्री प्रकाश सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह ने मोदीनगर थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह, पालिका ईओ शिवराज सिंह के समक्ष लंबित पडी शिकायतों का निस्तारण करने को लेकर जवाब तलब किया। बहरहाल बारिश के कारण जगह जगह हुये जलभराव के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पडी। तहसील मोदीनगर के आसपास जलभराव के कारण जाम का भी लोगों को सामना करना पडा। रीब दो बजे तक चले तहसील दिवस पर एसडीएम ने मौजूद संबन्धित विभागें के अधिकारियों से शिकायतों पर त्वरित कार्रवाही करने के आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शिकायतों के निपटारें में विलंब किया जाता है तो संबन्धित पर कार्रवाही होगी। इस दौरान अनेक विभागों के अधिकारी व लेखपाल आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *