मोदीनगर। राज चौपला स्थित एक नीजी रेस्त्रा में इनरव्हील क्लब के तीज व इंस्टॉलेशन पर अध्यक्ष रेनू मित्तल को पास्ट प्रेसिडेंट सीना द्वारा कॉलर पहनाकर बैठक की शुरुआत की।
अध्यक्ष रेनू मित्तल ने बताया कि वह पिछले डेढ़ महीने में 6 प्रोजेक्ट कर चुकी है, जिसमें शहर के डॉक्टरों को सम्मान पौधे लगाए गयें, गरीबों को छाते बांटे व बच्चों का ड्राइंग कंपटीशन आदि मुख्य है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम आगे भी इसी जोश से सेवा कार्य करती रहेंगी। सचिव रजनी नौटियाल द्वारा किए गए कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन संगीता भारती ने अध्यक्ष रेनू मित्तल व उनकी टीम द्वारा किए जा रहे सराहनीय सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गयें। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 सारिका गर्ग ने किया। वरिष्ठतम सदस्य डाॅ0 रीता बख्शी, उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, ट्रेजरर लता गर्ग, आशा बंसल, नीता महेश्वरी आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में रेनू मित्तल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ0 कविता शर्मा, दीपा गर्ग, पूनम गगर्, अनुराधा मित्तल, मीनाक्षी गुप्ता, मिस तीज रजनी नौटियाल, मिस पर्सनालिटी व रुचि गुप्ता, मिस लकी लेडी चुने गए। सुनीता शर्मा, मीना शर्मा, मीना तायल, रेनू गुप्ता, प्रतिभा, एकता, रुचि त्यागी, श्वेता, मानसी, नीतू आदि उपस्थित थे।
