मोदीनगर। कांग्रेस महासंपर्क अभियान के अंतर्गत मोदीनगर विधानसभा में भोजपुर ब्लॉक के तलहटा गांव में कांग्रेजनों ने ग्रामीणों से सम्पर्क किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव किसान विभाग सुनील शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र के कई गावों में कांग्रेजनों ने ग्रामीणों से सम्पर्क करते हुए कांग्रेस की नितियों व विचारधारा से अवगत कराया। इस दौरान संजय शर्मा, चांद वीर सिंह, मास्टर गजेंद्र कौशिक, नितिन वशिष्ठ, जतिन वशिष्ठ, सुशील शर्मा, शिवकुमार शर्मा, विरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *