मोदीनगर। युवा दिलों की आवाज के नाम से प्रसिद्व व वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेन्द्र रावत के कार्यालय पर कोविड़ वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। जिसमें करीब 800 लोग वैक्सीनेशन करा लाभांवित हुए। भाजपा नेता पुष्पेन्द्र रावत के मुख्य मार्ग स्थित कार्यालय पर आयोजित कोविड वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने करते हुए इस पुनीत कार्य की जमकर प्रशंसा की। कैंप में कुशल चिकित्सकों द्वारा करीब 800 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया। रावत ने कहा कि इस तरह के पुनीत कार्य उनके नेतृत्व में जारी रहेंगे। जनता को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का शतप्रतिशत लाभ दिलायें जाने के लिए उन्होंने कटिबद्व रहने की बात कही। इस अवसर पर सहयोगी के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता स्वदेश जैन, सुनील राठी, प्रशांत तेवतिया, गौतम मलिक, आकाश शर्मा, गौरव राठी, उमंग दहिया, राजेंद्र सैनी, प्रिन्स राठी, नितिन मित्तल, पीटर भोजपुर, गोलू भोजपुर, दीपांशु शर्मा सहित डॉ0 राजेश कुमार, पिंकी शर्मा, पिंकी चौहान, पारुल चौहान, रुचि कुमारी, सोनम भारती, काजल कश्यप, सोनू सागर आदि मौजूद रहे।
