मोदीनगर। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष की अध्यक्षता में स्वः राजीव गांधी की 77 वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गांधी की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में स्व राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने स्वः राजीव गांधी के जीवन परिचय व उनके द्वारा देश में इलेक्ट्रॉनिक में क्रांति लाने पर अपने विचार व्यक्त किए। शर्मा ने बढ़ती महंगाई पर चर्चा करते हुए भाजपा की जम कर आलोचना की। कहा कि भाजपा सरकार को छोड़ कर अन्य किसी भी सरकार में इतनी महंगाई कभी नहीं बढी, आज प्रदेश ही नहीं पूरा देश महंगाई से त्राही-त्राही कर रहा है। पेट्रोल, डीजल, व्यवसायी व घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ती दरों से आमजन त्रस्त है। यहाँ तक रसोई घर काम आने वाली खाद्य सामग्री महंगी होने के कारण महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। देश का किसान गत आठ माह से तीनों कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बार्डर पर धरने पर बैठे हैं।  पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि शहर की जन समस्याओं को शहर कांग्रेस कमेटी प्रमुखता से उठाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा, सुनील शर्मा, महिला शहर अध्यक्ष डाॅ0 मंजुला शर्मा, मंजू राणा, ओम शर्मा, डॉ0 जेपी सिंह, दिनेश कुमार, नंदकिशोर शर्मा, गुलबीर भारद्वाज, डाॅ0 अभय शर्मा, विनय कुमार, अशोक शर्मा, राहुल शर्मा, हर्ष गोयल आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *