मोदीनगर।  सुशील शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव कुमार को बुधवार को पुलिस आठ घंटे के रिमांड पर लाई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल के पास से मृतक का मोबाइल व घड़ी बरामद की है। बहन के बारे में अशब्द कहने पर सुशील की हत्या कर शव को ईख के खेत में फेंक दिया था।
बताते चले कि गत 24 जुलाई को कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी सुशील भारद्वाज की हत्या कर शव को गांव रोरी के जंगल में फेंक दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि हत्या में गौरव व गोल्डी के नाम प्रकाश में आए। गोल्डी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और गौरव कुमार निवासी संतपुरा कॉलोनी ने गत 11 अगस्त को गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बताया कि बुधवार को पुलिस उसे आठ घंटे के लिए रिमांड पर लाई थी, पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर गांव रोरी के जंगल से मृतक का मोबाइल व घड़ी बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *