मोदीनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर इकाई के अध्यक्ष अमित गोयल ने मुख्यमंत्री को प्रेषित एक पत्र में रक्षाबंधन के दिन यानि रविवार को मिठाई व राखी बेचने वाले व्यापारियों के प्रतिष्ठान खोले जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में इस दिन छूट दिए जने की वकालत की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर इकाई के अध्यक्ष अमित गोयल ने पत्र में लिखा है कि रक्षाबंधन पर्व में केवल तीन दिन ही शेष रह हैं, बहनों ने राखी की खरीदारी शुरू कर दी है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त को है। पिछले साल रक्षाबंधन के समय कोरोना संक्रमण की पहली लहर चरम सीमा पर थी। ऐसे में राखियो का कारोबार प्रभावित हुआ था, जिससे व्यापारियो को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा था। हालांकि इस बार कोरोना का प्रकोप कम है और बाजार इस से उत्साहित नजर आ रहा है। रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम का त्यौहार है। इस दौरान भाई बहन एक दूसरे के लिए मिठाई और तोहफे खरीदते हैं। यह सब खरीदारी रक्षाबंधन के दिन भी होती है। कोरोना के चलते  रविवार को दुकान बंद रहेगी। ऐसे में लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जब रक्षाबंधन के त्योहार के दिन दुकानें बंद रहेंगी, तो लोग राखी, मिठाई और गिफ्ट आदि की खरीदारी कैसे कर पाएंगे। ऐसे में रविवार को अमित गोयल ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन पत्र भेजकर प्रतिष्ठान खोले जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *