मोदीनगर। कोविड आपदा के चलते आपदा प्रबंधन सेवा के दौरान मोदीनगर में वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने पर निरंतर कार्य कर रही संस्था निष्काम सेवक जत्थे के द्वारा गोविन्दपुरी कम्यूनिटी सैंटर स्थित निष्काम राहत रसोई में सोमवार को चौथे कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन कराया गया। संस्था के अध्यक्ष जसमीत सिंह नें बताया कि मोदीनगर में निष्काम सेवक जत्थे द्वारा निरंतर कोविड वैक्सीनेशन के कैंप लगाये जा रहें हैं। जिसमें संस्था अपनी सहयोगी संस्था एहसास महिला समिति व पंखुङी की टीम के साथ मिलकर 18 वर्ष से ऊपर तक के सभी लोगों को और दूसरी डोज लगानें तक की वयवस्था कर रही हैं।

जसमीत सिंह के अनुसार कैंप में रजिस्ट्रेशन से लेकर वैक्सीनेशन तक की कमान निष्काम की युवा टीम पंखुङी की वालिंटियर्स नें स्वयं संभालते हुए शिविर में पंहुचे सभी लोगों को वैक्सीन लगानें में सफलता प्राप्त की। शिविर में रक्तचाप की जांच, बुखार की जांच, वजन चैकअप, निःशुल्क दवाई से लेकर आनें वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए भोजन, लंगर व जलपान तक की निःशुल्क वयवस्था की गयी। संस्था के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह के अनुसार निष्काम टीम का यह अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।
गौरतलब है कि निष्काम संस्था के द्वारा लगाये जा रहें शिविर की बेहतरीन वयवस्था की आम जनता के साथ-साथ चिकित्सा विभाग के समस्त अधिकारियों द्वारा भी बेहद सराहना की जा रही है। आयोजन के समापन पर टीम पंखुङी नें सीएचसी के समस्त स्टाॅफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अनुप्रीत कौर, विनय चौहान, पुनीत बतरा, लवली सचदेवा, नरेंद तोमर, जगमोहन सिंह, रविकांत ठाकुर, अमरनाथ राठौर, जसदीप सिंह, राहुल बाबा, मोन्टू छाबड़ा, अंशुल भसीन, प्रमोद प्रजापति सहित एहसास व पंखुङी की टीम विशेष तौर से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *