
Modinagar : गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी चौकी इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। वेल्डिंग का कार्य कर रहे रोरी गांव निवासी एक कारीगर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
काम करते समय लगा तेज करंट, अस्पताल में तोड़ा दम
परिजनों के अनुसार मृतक गोविंदपुरी क्षेत्र में एक मकान पर वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुछ देर बाद परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि घायल को जीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतक के छोटे भाई के अनुसार जब वे अस्पताल पहुंचे तो वहां संबंधित व्यक्ति मौजूद नहीं था और घायल को नीचे लिटाया गया था।
इसके बाद परिजन उसे तत्काल सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक कई वर्षों से वेल्डिंग का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे, जिनकी उम्र लगभग 8 वर्ष बताई जा रही है।
अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके की जानकारी लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि करंट लगने के कारणों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने भी हादसे की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
Welder Dies of Electric Shock in Govindpuri, Two Children Lose Their Father
Modinagar : A tragic accident occurred in Govindpuri, under Modinagar Police Station in Ghaziabad, where a welder from Rori village lost his life after suffering an electric shock while working at a residential property.
The incident has left the victim’s family devastated and created an atmosphere of grief in the village.
Victim Shifted to Hospital but Could Not Be Saved
According to family members, the victim was carrying out welding work when he suddenly came in contact with an electric current and sustained critical injuries.
The family later received a phone call informing them that he had been admitted to Jeevan Hospital. His younger brother stated that upon reaching the hospital, they found no responsible person present.
The family immediately shifted him to Subharti Hospital, where doctors declared him dead after examination.
Family Left in Deep Grief
The deceased had been working as a welder for several years and was the sole breadwinner of the family. He got married around 13 years ago and is survived by his wife and two young children, both around eight years old.
His sudden death has left the family in financial and emotional distress.
Police Investigation Underway
Police have initiated legal proceedings and are investigating the exact cause of the electric shock. Officials said further action will be taken based on the findings of the investigation.
Local residents have also demanded a fair inquiry into the incident.

