
Modinagar : गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी चौकी अंतर्गत लंकापुरी कॉलोनी में एक बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर एडिट फोटो वायरल करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों के खिलाफ मोदीनगर थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इंस्टाग्राम पर एडिट फोटो वायरल करने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक काफी समय से बच्ची को परेशान कर रहे थे। परिवार के अनुसार, एक युवक ने बच्ची का हाथ पकड़कर उसे जबरन पास के खेत की ओर ले जाने का प्रयास किया। किसी तरह बच्ची वहां से निकलकर घर पहुंची। डर के कारण उसने शुरुआत में घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन बाद में परिवार के पूछने पर पूरी बात बताई।
परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बच्ची के साथ अपनी फोटो एडिट कर Instagram पर वायरल कर दी। साथ ही बच्ची को धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया जाएगा।
मोहल्ले के लोगों ने भी जताई नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी युवक अक्सर तेज आवाज में डीजे बजाकर लोगों को परेशान करते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर अभद्र व्यवहार करते हैं। कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदू रक्षा दल पहुंचा पीड़ित परिवार के पास
घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। संगठन के प्रतिनिधियों ने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया और मोदीनगर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी।
पुलिस ने जांच शुरू की
मोदीनगर पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएग
Minor Girl’s Edited Photo Allegedly Shared on Instagram in Modinagar, Family Files Police Complaint
Modinagar : A serious complaint has emerged from Lankapuri Colony under Govindpuri Police Outpost in Modinagar, Ghaziabad, where the family of a minor girl has accused local youths of harassment, criminal intimidation, and circulating an edited photograph of the child on Instagram.
The family has submitted a written complaint at Modinagar Police Station, demanding strict legal action.
Family Alleges Edited Instagram Photo and Threats
According to the complaint, the accused had allegedly been harassing the girl for some time. The family claims that one of the youths attempted to forcibly take the girl toward a nearby field after holding her hand. The child reportedly managed to escape and returned home.
The family further alleged that the accused edited a photograph with the girl and shared it on Instagram. They also claimed the girl was threatened with an acid attack if she disclosed the incident to anyone.
Residents Raise Concerns
Residents of the locality have also expressed concern, alleging that the accused frequently create public nuisance by playing loud music and behaving inappropriately in the area.
Complaint Submitted to Police
Members of the Hindu Raksha Dal met the victim’s family and later accompanied them to the police station, where they requested strict action against the accused.
Police Investigation Underway
Police officials confirmed that a written complaint has been received and an investigation is in progress. Authorities stated that appropriate legal action will be taken based on the findings of the inquiry.
Note: The allegations mentioned above are based on the complaint filed by the victim’s family. The police investigation is ongoing, and the allegations have not yet been established in court.

