लोनी। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को लोनी के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत जमकर नारेबाजी की। सुबह यामीन मलिक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बार्डर थाना के सामने से अशोक विहार कॉलोनी से चौधरी आबिद अली जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय तक बाइक रैली निकाली। दोपहर के समय जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेतृत्व में महिलाओं ने अशोक विहार कॉलोनी में धरना प्रदर्शन किया। वहीं शाम के समय बाग राणप इलाके से लोनी तिराहा तक पैदल मार्च निकाला गया। इस मौके पर अरबाज अली, दिलबर अली, अलजैब मेंबर, अमन, संजीदा बेगम, सायरा बैगम, सविता, पूजा चौधरी, रीना, आसमा महिमा, मेहरून समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।