मोदीनगर। दबंगों ने एक वृद्व के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया ओर आसपास के लोगों द्वारा विरिोध करने पर दबंगों उन्हें भी भुगत लेने की धमकी दी है। सूचना मिलने पर पुलिस से पंहुचने से पहले ही दंबग फरार हो गयें।
थानान्तर्गत गांव बखरवा निवासी सुनहर सिंह अपने एक पुत्र शिव कुमार के साथ रहता है। शिव कुमार एक नीजी कंपनी में काम करता है। सोमवार को गांव के ही कुछ दबंग किसम के लोगों ने बिना किसी करण बतायें (80) वर्षीय बुजुर्ग सुनहर सिंह के साथ मारपीट की, ओर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने भुगत लेने की ामकी दी ओर सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस के आने से पहले ही करीब आधा दर्जन युवक फरार हो गयें। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने कहा है कि पीड़ित की ओर से आई तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
