नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में बाइक की टक्कर होने के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक पक्ष से मोनू और दूसरे पक्ष से आरिफ घायल हो गए हैं। दो समुदायों के बीच का मामला होने से तनाव व्याप्त है। फिलहाल कस्बे में शांति बनी हुई है। दोनों पक्षों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
