मोदीगनर : भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्योड़ी-7 बिस्वा निवासी छोटू से शातिर ने साउंड सिस्टम आनलाइन बेचने के नाम पर युवक से 74 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। रकम अलग अलग तीन खातों में भेजी गई। मामला दर्ज कर भोजपुर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्योड़ी के छोटू कुमार के मुताबिक, उन्होंने दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर साउंड सिस्टम बिक्री का विज्ञापन देखा था। साउंड सिस्टम के फीचर्स उन्हें अच्छे लगे। इसलिए उन्होंने विज्ञापन पर लिखे नंबर पर काल की। कुलदीप नाम के व्यक्ति ने काल उठाई। दोनों के बीच 74 हजार में साउंड सिस्टम का सौदा हो गया। इसके बाद कुलदीप ने उन्हें तीन बारकोड भेजे। जिसमें छोटू ने रकम ट्रांसफर कर दी। आरोप है कि तभी से आरोपी का मोबाइल बंद है। काफी प्रयास के बाद भी जब कुलदीप से संपर्क नहीं हुआ तो पीड़ित ने थाने में शिकायत दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।
