मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड के निकट एटीएम में शातिरों ने युवक का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये। रकम कई किस्तों में निकाली गई। मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तिबड़ा के अमित कुमार के मुताबिक, उनका एक बैंक में खाता है। वे बुधवार को एटीएम मशीन से रुपये निकालने के लिए गए थे। इस बीच वहां पहले ही दो आरोपित मौजूद थे। आरोपितों ने उन्हें बातों में लगाया। कहा एटीएम मशीन खराब हो गई है। रकम फंस रही है। इसी तरह बातों में लगाते हुए आरोपितों ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। असली कार्ड लेकर उन्हें फर्जी थमा दिया। कुछ देर बाद अमित भी घर चले गए। इस बीच उनके मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। उन्होंने डेबिट कार्ड देखा तो वह फर्जी था। अमित ने तत्काल थाने में शिकायत दी। पुलिस उनकी शिकायत के अाधार पर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *