- विरोध पर मासूम को पीटा, आरोपी पुलिस हिरासत में
मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम घर के पास खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को 16 वर्षीय किशोर गन्ना दिलाने के बहाने रिक्शा में जंगल में ले गया। किशोर ने बच्ची को ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी चार वर्षीय पुत्री गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जाती है। बताया कि बच्ची बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे घर के समीप खेलते समय अचानक कही चली गई। काफी देर बाद बच्ची लहूलुहान अवस्था में बिलखते हुए घर पहुंची तो परिजन सकते में आ गए। उपचार के दौरान बच्ची से दुष्कर्म का पता चला। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची ने बताया कि दूसरी गली में रहने वाले एक भैया गन्ने दिलाने के बहाने अपने रिक्शा में उसे जंगल में ले गए और ईख के खेत में लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। ग्रामीणों के शोर के कारण आरोपी बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर वहां से भाग गया। बच्ची के पिता ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। आरोपी किशोर गांव के ही एक मदरसे में पढ़ता है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
