मोदीनगर : निवाड़ी मार्ग स्थित डीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में स्पेशल ओलंपिक्स भारत की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्टेट चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप में 300 खिलाड़ियों ने पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी व स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने बताया कि स्पेशल ओलंपिक्स दिव्यांग बच्चों के लिए होते है। इसमें मानसिक रूप अक्षम बच्चे अपनी खेल प्रतिभा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का अब खेलों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसलिए अब खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदकों की झड़ी लगा रहे है। डीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूअ के चेयरमैन ऋतिक जस्सर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 400 से अधिक स्पेशल खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में नौ खेल टेनिस, फुटसिल, बोच्ची, फुटबाल, गोल्फ, हैंडबाल, जूड़ो, बास्केटबाॅल व टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग प्रतियोगिताओं में 100 गोल्ड, 100 सिल्वर और 100 से ब्रांज पदक जीते। शिवम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। चैंपियनशिप में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एएस जस्सर, डाॅ. पुनीत आहूजा, डाॅ. दीप्ति जावा, आर्यन, प्रिया रंजन, कीर्ति और इशिता समेत कई का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *