15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1564 – महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म।
- 1677 – इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।
- 1763 – प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई।
- 1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
- 1798 – फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
- 1806 – फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
- 1906 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन। 1926 – अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
- 1942 – द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गये।
- 1944 – ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
- 1962 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
- 1965 – मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
- 1967 – भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
- 1976 – मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
- 1982 – श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।
- 1991 – ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
- 1999 – परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
- 2000 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2002 – अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
- 2003 – एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
- 2005 – लोकप्रिय इंटरनेट साइट यूट्यूब, संयुक्त राज्य अमेरिका में लांच किया गया।
- 2006 – पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया।
- 2008 – हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न। खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।
- 2009 – सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में 3.7% की कमी की।
- 2010 – जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 2017- इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।
15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1924 – के.जी. सुब्रह्मण्यम – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
- 1872 – विलियम मैल्कम हेली -उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
- 1921 – राधाकृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार व लेखक (मृत्यु- 1985)
- 1984 – मीरा जेसमिन – भारतीय अभिनेत्री
- 1949 – राधावल्लभ त्रिपाठी – संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।
- 1922 – नरेश मेहता- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि
15 फ़रवरी को हुए निधन
- 1983 – उज्जवल सिंह – पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
- 1869 – मिर्ज़ा ग़ालिब – भारतीय शायर (जन्म- 1797)
- 1948 – सुभद्रा कुमारी चौहान, प्रसिद्ध कवयित्री