14 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1556 – पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई।

1628 – शाहजहाँ आगरा की गद्दी पर बैठा।

1658 – दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया।

1663 – कनाडा फ़्रांस का एक प्रान्त बना।

1881 – भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना।

1899 – अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।

1893 – हवाई अमेरिका का हिस्सा बना।

1912 – इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया।

1920 – शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।

1943 – सोवियत फ़ौजों ने जर्मन फ़ौजों से रोस्तोव पुन: छीन लिया।

1945 – पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।

1958 – ईराक और जार्डन को मिलाकर बने फ़ेडरेशन के मुखिया शाह फ़ैजल बने।

1979 – काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या।

1989 – ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।

1990 – बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।

1993 – कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।

1999 – इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।

2000 – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया।

2001 – अल सल्वाडोर में भूकम्प, 225 मरे।

2003 – श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई।

2004 – जर्मन निदेशक की ‘हेड आन’ फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।

2005 – प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर विद्यानिवास मिश्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु। वीडियो-शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरूआत हुयी।

2007 – मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ।

2008 – नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया गया। सिद्धार्थ सिन्हा की लघु भोजपुरी फ़िल्म उधेड़बुन की प्रतिष्ठित बर्लिन महोत्सव सिल्वरबेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।

14 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1483 – बाबर – मुग़ल सम्राट (मृत्यु- 1530)

1875 – अलेक्जेन्डर मडीमैन – राज्य परिषद के अध्यक्ष थे।

1885 – सैयद ज़फ़रुल हसन – प्रमुख मुस्लिम दार्शनिक (भारतीय/पाकिस्तानी) (मृत्यु- 1949)

1925 – मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता

1933 – मधुबाला – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री (मृत्यु- 1969)

1952 – सुषमा स्वराज – भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ।

1962 – सकीना जाफ़री – भारतीय अभिनेत्री

1938 – कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक

1921 – दामोदरम संजीवय्या – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 14 फ़रवरी को हुए निधन

2005 – विद्यानिवास मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद।

1964 – वी.टी. कृष्णमाचारी – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे। 14 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *