N=Bullies attacked young man with knives due to old rivalry

मोदीनगर

कोतवाली क्षेत्र के गांव रोरी में युवक को रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। पुलिस का दावा है कि तमंचा साफ करते समय युवक को गोली लगी। यह तमंचा उसे कुछ दिन पहले खेतों में मिला था। सुबह अपने घर पर था। इसी बीच गोली चलने की आवाज आई। स्वजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तमंचा कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। गांव रोरी के देवेंद्र किसान हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटे सूरज का शनिवार को ही जन्मदिन था। रविवार सुबह वह अपने कमरे में था। परिवार के लोग बरामदे व अपने कमरों में थे। इस बीच अचानक गोली चलने की आवाज आई। वे दौड़कर सूरज के कमरे में पहुंचे तो सूरज के पेट में गोली लगी मिली। बराबर में तमंचा था। पास में कपड़ा व पानी भी था। कुछ देर पहले ही परिवार के लोगों ने सूरज को हाथ में तमंचा लिये देखकर टोका भी था। लेकिन वह नहीं माना। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और तमंचा जब्त किया। स्वजन से भी पूछताछ की गई।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। मौके पर जाकर छानबीन की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *