भारतीय फिल्मों में इस समय सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक कन्नड़ हीरो यश (Yash) हैं. अभिनेता काल कल यानी 8 जनवरी को अपने परिवार के साथ एक अज्ञात स्थान पर अपना 37वां जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं. खास दिन आने से पहले KGF फेम ‘रॉकी भाई’ ने अपने प्रशंसकों के लिए भावुक करने वाला एक खास मैसेज छोड़ा है और साथ-साथ अपनी आने वाली फिल्म के बारे में एक संकेत भी दिया है. वैसे उनकी आने वाली फिल्म का नया अपडेट मूवी लवर्स के लिए तोहफे से कम नहीं है और इसी के साथ उन्होंने फैंस से अपने दिल की एक बात भी शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, कभी वे एक बर्थडे बॉय नहीं रहे लेकिन उनके प्रशंसकों के प्यार ने चीजों को बदल दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kannada film industry, KGF 2, KGF chapter 1, Yash
FIRST PUBLISHED : January 06, 2023, 18:48 IST
