Modinagar | डॉ0 केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। बताते चले कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन डॉ0 केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में कराया गया था, जिसमें लगभग 300 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। संस्था के सदस्य डॉ0 कपिल शर्मा ने बताया विद्यालयों में भारत को जानो प्रतियोगिता को आयोजित कराने का संस्था का उद्देश्य है, सभी छात्रों में अतुल्य भारत को जानने के लिए उत्सुकता पैदा करना है। जिससे विद्यार्थियों में देश के लिए आदर भाव देशभक्ति की भावना भारतीय संस्कार छात्रों में विकसित हो सके, प्रतियोगिता में पूछे जाने वाले प्रश्न भारत देश से संबंधित भारत में जन्मे महापुरुषों समाज सुधारक हो भारत की आन बान शान पर अपनी जान तक न्योछावर कर देने वाले वीर राजाओं योद्धाओं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में समर्पित स्वतंत्रता सेनानी भारत का ऐतिहासिक सामाजिक व भौगोलिक ज्ञान भारत की अमूल्य धरोहर प्राचीन इमारतें भारत के प्राचीन वेद शास्त्र और महाकाव्य आदि से संबंधित होते हैं। बुधवार को संस्था के सदस्यों ने विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया। प्रधानाचार्य सतीश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से छात्रों में जीतने की ललक, ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जन की उत्सुकता, छात्रों का मानसिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव वर्मा, सतीश कुमार, सुशील हरित, अजय कुमार, राजीव कुमार, डॉ0 अवनीश कुमार जैन, सुधीर शर्मा, संजीव चौधरी, गौरव त्यागी, राहुल त्यागी, भूषण शर्मा, तरुण कौशिक, डॉ0 नरेश प्रजापति, तेजवीर, रेखा रानी, कामिनी रोमा, श्रीमती सुनीता गर्ग, ममता गिरी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
