मोदीनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला इकाई की अध्यक्षा मीतू अरोड़ा व उनकी टीम के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ, इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में फलदायक वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मीतू अरोड़ा, डॉ0 भारद्वाज, पूनम ढींगरा, ममता अरोड़ा, कविता शर्मा, अनु अरोड़ा, सीमा गुप्ता, पूजा चैधरी, अनुप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, साक्षी अरोड़ा, पूजा सहित अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया।