हाइलाइट्स

आप अपनी खुशी के लिए कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं.
किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले में भी सफलता मिल सकती है.

Weekly Horoscope 22 To 28 January 2023: जनवरी के इस सप्ताह में कुंभ राशिवालों पर भाग्य मेहरबान रहेगा. ये लोग नया वाहन खरीद सकते हैं और प्रॉपर्टी प्राप्ति का भी योग है. मकर राशिवालों का कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा होगा. इससे काम सफल होंगे. बिजनेस में लाभ होगा और प्लान सही से आगे बढ़ेगा. मीन राशिवालों की कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आय में इजाफा होगा.

मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 जनवरी
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. विवाहितों का गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा. किसी भी बात को इश्यू न बनाएं. लव लाइफ के लिए समय कमजोर है, इसलिए सावधानी रखें. सप्ताह की शुरुआत से ही आपका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा रहेगा, जिससे काम में सफलता मिलेगी. बिजनेस में तरक्की होगी. आपकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी. नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान देंगे, तभी उन्हें लाभ होगा, इसलिए अब कमर कसकर मेहनत करने का समय आ गया है. जमकर मेहनत करें, वरना समस्या बढ़ सकती है. भाग्य की प्रबलता के चलते आपके कुछ काम अपने आप बन जाएंगे.

विदेश जाने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोग अपने काम के लिए कम्युनिकेशन स्किल को इंप्रूव करने पर ध्यान देंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन पर पढ़ाई का दबाव रहेगा, इसके लिए इस सप्ताह मेहनत के साथ साथ एंटरटेनमेंट पर भी ध्यान देना होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नजर नही आती. हालांकि आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है. यात्रा के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 जनवरी
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. विवाहितों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा. वे साथ में कहीं घूमने भी जा सकते हैं. प्रेम संबंधों को बात करें तो अभी आप थोड़े रोमांटिक नजर आएंगे, लेकिन अपने प्रिय की बातों को नजरंदाज न करें, अन्यथा समस्या हो सकती है. सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा खर्च आपका इंतजार करता नजर आएगा. आप अपनी खुशी के लिए कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं. गाड़ी खरीदने के योग भी बन रहे हैं, इसके अलावा किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले में भी सफलता मिल सकती है. इससे आपको संपत्ति प्राप्त हो सकती है.

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. आपको अपने काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे. बिजनेस में भी समय अच्छा रहेगा और आपको सफलता मिलेगी. आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो यह समय आपके पक्ष में रहेगा. आपको सफलता भी मिलेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें. यात्रा के लिए सप्ताह का मध्य और अंतिम दिन अच्छे रहेंगे.

मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 जनवरी
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहितों के गृहस्थ जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा, जिसका उन्हें फायदा होगा. जीवनसाथी से जुड़ाव होगा और उनके साथ मिलकर कुछ नया करने की सोचेंगे. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन का लुत्फ उठाएंगे और जीवनसाथी की मदद भी करेंगे. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. अहं देखने को मिल सकता है, लेकिन उसे दूर रखने की कोशिश करें. अभी आपकी कोई पुरानी और बड़ी इच्छा पूरी होगी. इससे आपको खुशी मिलेगी और आप लोगों को अपनी इस खुशी में शामिल करेंगे. लोगों को मिठाई खिलाएंगे. इनकम में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. बिजनेस से संबंधित कोई काम अटका पड़ा है तो वह पूरा हो जाएगा.

नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी और आपको अपनी बुद्धिमता का लाभ मिलेगा. बिजनेस करने वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आगे बढ़ने के भी अवसर सामने आएंगे. विदेश जाने में सक्षम हो सकते हैं. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा रहेगा. हालांकि, ध्यान भटकाव की समस्या का
सामना करना पड़ सकता है. इसके लिए उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी जाती है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी कोई बड़ी शारीरिक समस्या नजर नहीं आती. हालांकि, छोटी-मोटी परेशानी भी हो तो उसे नजरंदाज न करें. यात्रा के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *